एसआइआर जरूरी है... हर एक व्यक्ति का ध्यान रखें...

बोकारो के मतदान केंद्रों पर एसआइआर अभियान के तहत बीएलओ मतदाताओं की पहचान पत्र सुधारने और फॉर्म भरने में पूरी मदद कर रहे हैं।

बोकारो. सोमवार को सेक्टर छह डीएवी स्कूल प्रांगण मतदान केंद्र में बीएलओ एसआइआर अभियान को गति देने में जुटे थे. सुबह से लेकर शाम तक लगातार मतदाता अपनी पहचान पत्र के साथ केंद्र पहुंच रहे थे. बीएलओ सभी को समझा रहे थे कि एसआइआर जरूरी है. हर एक व्यक्ति इस बात का ध्यान रखें. बीएलओ रूपा कुमारी सहित अन्य बीएलओ एसआइआर फार्म भरने में वोटर का सहयोग कर रहे थे.

साथ ही फार्म भर भी रहे थे. इस दौरान वर्ष 2003 से वोटर कार्ड का मिलान कराया जा रहा था. कई लोगों के क्रम संख्या में परेशानी हो रही थी. बीएलओ मोबाइल के सहारे बूथ नंबर के साथ सही क्रम संख्या निकाल कर फार्म में भर रहे थे. आमलोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. इसे लेकर लगातार सुपरवाइजर भी हर बूथ का निरीक्षण कर रहे थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >