एसआईआर फॉर्म जमा करने के साथ ऑनलाइन भी करा रहे हैं लोग

बोकारो में मतदाता एसआइआर फॉर्म जमा करने और ऑनलाइन आवेदन के लिए बीएलओ के पास पहुंच रहे हैं। मौके पर ही फॉर्म की जांच और ऑनलाइन अपलोडिंग की जा रही है।

बोकारो. एसआईआर फॉर्म लेने, फॉर्म भरकर जमा करने व ऑनलाइन फार्म कराने को लेकर मतदाता बीएलओ के पास पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को सेक्टर छह शिव मंदिर प्रांगण में बीएलओ मंजू गुप्ता के बूथ पर 150 से अधिक लोगों ने भरा हुआ फॉर्म जमा किया. टेक्निकल टीम के सदस्य लगातार जमा किये गये फॉर्म को ऑनलाइन भरते रहे.

श्रीमती गुप्ता ने बताया कि केंद्र पर आनेवालों को फार्म भरने की जानकारी दी जा रही है. फॉर्म भरकर लेने के साथ ऑन स्पॉट फॉर्म का निरीक्षण किया जा रहा है. इसके बाद टेक्निकल टीम में शामिल अधिकारी फार्म को ऑनलाइन अपलोड कर रहे हैं. यही नहीं फॉर्म में गलती होने पर सही कराया जा रहा है. फॉर्म जमा करने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >