Bokaro News : फुसरो में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन

Bokaro News : करगली बाजार स्थित शिव नारायण मंदिर में सोमवार को श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन हुआ. फुसरो के अग्रसेन भवन से सुबह गाजे-बाजे के साथ निसान यात्रा निकाली गयी.

फुसरो. करगली बाजार स्थित शिव नारायण मंदिर में सोमवार को श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन हुआ. फुसरो के अग्रसेन भवन से सुबह गाजे-बाजे के साथ निसान यात्रा निकाली गयी. इसमें शामिल लोग हाथों में निसान और मोर पंख लेकर फुसरो बाजार, रानीबाग, पुराना बीडीओ ऑफिस होते हुए शिव नारायण मंदिर पहुंचे. निसान यात्रा के दौरान भजन गायक पिंकी गोयल, गोलू शर्मा, गोपी चौधरी, सुशील पेड़ीवाल ने आयी फागनियो ले के हाथ में निसान… दर्जी सील दे निसान मन्ने खाटू जानो है…, लहरे निसान फुसरो में…, लेके हाथों में निसान दीवाना चला खाटू धाम… आदि भक्ति गीत प्रस्तुत किये. निसान यात्रा में शामिल लोगों का जगह-जगह सामाजिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया और कोल्ड ड्रिक बांटे गये. मंदिर में पंडित संतोष दीक्षित व विकास पांडेय ने पूजा करायी. प्रसाद वितरण किया गया. निसान यात्रा में समाजसेवी ललित अग्रवाल, ललित अग्रवाल, राजन साव, प्रदीप कनोडिया, योगेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह सहित आनंद कुमार अग्रवाल, दिलीप मित्तल, ओम अग्रवाल, जितेंद्र गोयल, श्रवण अग्रवाल, नवीन गोयल, मीनू अग्रवाल, सीमा देवी, बंटी मित्तल, पंकज मित्तल, सुमित बंसल, कमल अग्रवाल, शशि अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, अनु अग्रवाल, शंकर गोयल सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >