Bokaro News : डीपीएस बोकारो में शूटिंग रेंज शुरू

Bokaro News : डीपीएस बोकारो में शूटिंग रेंज की औपचारिक शुरुआत हुई.

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो द्वारा नव-उद्घाटित अभिनव बिन्द्रा शूटिंग रेंज की औपचारिक शुरुआत सोमवार को की गयी. यहां डीपीएस बोकारो क अलावा जिले के सभी विद्यालयों व अन्य जगहों के आठ वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थी शूटिंग के क्षेत्र में अपना हुनर निखार सकेंगे. प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने राष्ट्रीय स्तर की कुशल शूटिंग ट्रेनर आर्ची कोमल की मौजूदगी में बच्चों के लिए शूटिंग रेंज की औपचारिक शुरुआत की. पंजीकृत विद्यार्थियों को कोच ने स्पोर्ट्स वेपन के प्रकार, उसके कल-पुर्जों व वेपन थामने और ट्रिगर दबाने तक की जानकारी दी.

बोकारो का नाम गौरवान्वित करने की प्रेरणा दी

प्राचार्य ने बच्चों को लगन के साथ प्रशिक्षण लेने और निशानेबाजी के क्षेत्र में बोकारो का नाम गौरवान्वित करने की प्रेरणा दी. कहा कि यहां उन्नत व अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उच्चस्तरीय संसाधन मुहैया कराये गये हैं. विद्यार्थी परिश्रम करें तो निश्चय ही बोकारो से भी अभिनव बिन्द्रा और मनु भाकर जैसे निशानेबाजी निकलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >