Bokaro News : पिंड्राजोरा में एथिलीन गैस से भरे टैंकर में लगी भीषण आग

Bokaro News : पिंड्राजोरा में एथिलीन गैस से भरा एक टैंकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गयी.

बोकारो-पुरुलिया मार्ग पर पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गवाई नदी पुल के समीप गुरुवार की सुबह साढ़े नौ से दस बजे के बीच एथिलीन गैस टैंकर में भीषण आग लग गयी. इससे इलाके में अफरातफरी मच गयी और लोग विस्फोट के डर से घबरा गये. 16 चक्का गैस टैंकर चास की ओर से पश्चिम बंगाल जा रहा था. पिंड्राजोरा थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर अचानक टैंकर का अगला टायर फट गया. इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और आग लग गयी. आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी. घटना में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल भेजा. इधर, दमकल विभाग की टीम ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद सड़क से टैंकर को हटाया गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि गैस टैंकर में विस्फोट हो जाता तो गवाई पुल सहित आसपास के कई घर इसकी चपेट में आ जाते. लेकिन आग लगने के बाद काफी मात्रा में गैस लीक हो जाने से बड़ा विस्फोट नहीं हुआ.

सड़क पर घंटों ठप रही वाहनों की आवाजाही

एथिलीन गैस टैंकर में आग लगने के बाद सड़क पर यातायात ठप हो गयी और वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने काशीझरिया मोड़ और नगेन मोड़ के पास बैरिकेडिंग कर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही

रोक दी थी. खबर लिखे जाने तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थी. घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, बीपीसीएल के सेफ्टी कर्मी व तीन थाना की पुलिस मौजूद थी.

पिंड्राजोरा में दमकल सेवा स्टेशन की उठी मांग

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पिंड्राजोरा में स्थायी दमकल सेवा स्टेशन स्थापित करने की मांग

उठायी. जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ जयदेव कुमार, बाटुल प्रमाणिक, संतोष महतो, जिप सदस्य राजेश महतो सहित अन्य लोगों ने कहा कि पिंड्राजोरा क्षेत्र में आये दिन आग लगने की घटना होती रहती हैं. क्षेत्र में दमकल सेवा स्टेशन नहीं होने के कारण आग पर समय रहते काबू पाना मुश्किल हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >