सेवा ही मेरा लक्ष्य और धर्म : डॉ उषा सिंह

सेवा ही मेरा लक्ष्य और धर्म : डॉ उषा सिंह

बेरमो. गिरिडीह की सुशासन दल समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह ने सोमवार को डॉ कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया. विकसित गिरिडीह और समृद्ध गिरिडीह का वादा करते हुए वोट मांगे. कहा कि सेवा ही मेरा लक्ष्य और धर्म है. इसमें जनता का साथ चाहिए. छह माह में ही बदलाव दिखने लगेगा. कहा कि सांसद बनने के बाद दो साल के अंदर गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में मेडिकल, इंजीनियिरंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलवाने की वादा करती हूं. स्किल डेवलपमेंट सेंटर, नर्सिंग स्कूल्स एंड कॉलेज, बीएड कॉलेज भी खुलवाया जायेगा. जात- पात से ऊपर उठ कर अपने बेहतर भविष्य के लिए वोट करें. अभियान में सुशासन दल के प्रदेश अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय समेत संजय वर्णवाल, अर्जुन ठाकुर, मो इस्लाम, किशन रवानी, पिंटू मोदक, बसंत पाठक, भरत नोनिया, अनिरूद्ध कुमार, रोहित नोनिया, महादेव महतो, रमेश ठाकुर, प्रकाश कुमार, अशोक नुनिया, पंडवा नुनिया, अल्ताफ, खुर्शीद आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >