Bokaro News : सेंगेल प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को लिखा पत्र

Bokaro News : 22 दिसंबर को हासा भाषा विजय दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग

Bokaro News : आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र प्रेषित कर संताली भाषा को झारखंड में प्रथम राजभाषा का दर्जा देने व 22 दिसंबर को हासा भाषा विजय दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की है. प्रेषित पत्र में इन्होंने कहा है कि आगामी 22 दिसंबर का दिन हम भारत और दुनिया के आदिवासियों के लिए एक स्वर्णिम ऐतिहासिक दिन है. इसी दिन महान् वीर शहीद सिदो मुर्मू के नेतृत्व में हुए संताल हुल (30 जून 1855) का प्रतिफल 22 दिसंबर 1855 को संतालपरगना दिशोम और संताल परगना टेनेंसी एक् अर्थात जमीन बचाने का कानून पास हुआ है. उसी प्रकार पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में संताली भाषा मोर्चा बना कर लगातार आंदोलन और लोकसभा में संताली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने का आवाज़ बुलंद करने से 22 दिसंबर 2003 को संताली भाषा को राष्ट्रीय मान्यता मिली है. इसलिए राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संताली भाषा को झारखंड में प्रथम राजभाषा का दर्जा दिया जाए, ताकि पठन-पाठन, सरकारी कार्य में उपयोग कर इसे संरक्षित एवं संवर्धित किया जा सके. साथ ही 22 दिसंबर को हासा-भाषा जीतकर माहा अर्थात मातृभूमि और मातृभाषा विजय दिवस पर राष्ट्रीय एवं राजकीय अवकाश घोषित किया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >