Bokaro News : केंद्रीय विद्यालय की टीम का स्कूल इनोवेशन अटल मैराथन में चयन

Bokaro News : केंद्रीय विद्यालय, बोकारो थर्मल के नौवीं कक्षा के छात्र प्रिंस कुमार पंडित की अगुवाई वाली टीम का चयन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित स्कूल इनोवेशन अटल मैराथन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है.

बोकारो थर्मल. केंद्रीय विद्यालय, बोकारो थर्मल के नौवीं कक्षा के छात्र प्रिंस कुमार पंडित की अगुवाई वाली टीम का चयन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित स्कूल इनोवेशन अटल मैराथन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है. इस टीम ने ””स्मार्ट सुसाइड प्रिवेंशन सिस्टम–एंटी सुसाइड सीलिंग फेन”” विषय पर परियोजना शिक्षिका कल्पना मीना के मार्गदर्शन में तैयार की. प्राचार्य डॉ बीआर डे ने प्रिंस को स्कूल में सम्मानित किया. टीम ने अगले चरण में भाग लेने के लिए परियोजना का ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण किया. प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >