सेक्टर दो सी : युवक के गले से बाइक सवार दो युवकों ने झपटी सोने की चेन

बोकारो के सेक्टर 2सी में बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक के गले से सोने की चेन झपट ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बोकारो. बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर टू सी जैन मंदिर के समीप रविवार को एक युवक के गले से सोने की चेन झपट कर बाइक सवार दो युवक भाग निकले. हो-हल्ला के बाद भी बाइक सवार उच्चके पकड में नहीं आ सके.

भुक्तभोगी सेक्टर दो निवासी अभिषेक यादव है. घटना की जानकारी तुरंत बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास को दी गयी. टीम के साथ श्री दास घटनास्थल पर पहुंचे. आसपास लगी सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की जांच की. बाइक की पहचान हुई. बाइक सवार युवकों की धर-पडक के लिए पुलिस ने जांच अभियान तेज कर दिया.

एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन जांच कर रहे है. जल्द युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है. महाराष्ट्र व उडीसा गैंग के तर्ज पर स्नेचिंग पिछले दिनों सेक्टर चार थाना ने बाइक सवार चेन स्नेचिंग करने वाले दो गिरोह को पकडा था. इसमें एक सदस्य भोला दास उडीसा का रहनेवाला है.

रांची में रहकर बोकारो सहित अन्य शहरों में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया करता था. सेक्टर चार थानेदार इंस्पेक्टर संजय कुमार ने दास को जेल के पीछे पहुंचा दिया है. दूसरा गिरोह महाराष्ट्र से आकर बिहार के गया में डेरा डाले हुए है. जो बोकारो में बाइक एक आकर चेन स्नेचिंग करता था.

पिछले दिनों एक बडे पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार के साथ चेन स्नेचिंग की घटना कर भागने के चक्कर में घटनास्थल पर गिर गया. पुलिस ने उसे जेल पहुंचा दिया है. रविवार को चेन स्नेचिंग की घटना में दोनों गिरोह पर शक किया जा रहा है. पुलिसिया कार्रवाई तेज कर दी गयी है. रंजीत कुमार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >