Bokaro News : सौरव ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया बोकारो का मान

Bokaro News : लॉन बॉल में स्वर्ण पदक जीतने पर सौरव कुमार को सम्मानित किया गया.

17वीं लॉन बॉल एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सौरव कुमार को बुधवार को सम्मानित किया गया. समाहरणालय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोकारो विधायक श्वेता सिंह व डीसी अजय नाथ झा ने सौरव को सम्मानित किया. खेल के विकास में योगदान देने के लिए जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून को भी सम्मानित किया गया. विधायक ने कहा कि यह बोकारो के लिए गर्व का क्षण है. प्रतिभाशाली युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं. विधायक ने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया.

खेल संघों को स्पोर्ट्स कैलेंडर तैयार करने को कहा

डीसी ने कहा कि सौरव की उपलब्धि राज्य के लिए प्रेरणास्रोत है. राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. खेल को बढ़ावा देने के लिए बोकारो में प्रतिवर्ष तीन राष्ट्रीय व तीन से अधिक राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए विभिन्न खेल संघों को स्पोर्ट्स कैलेंडर तैयार करने को कहा गया है. जिला स्थापना माह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी होगा. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, खेल संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >