Bokaro News : बड़कीपुन्नू की घटना को लेकर स्थगित किया सत्याग्रह

Bokaro News : अगले आंदोलन के लिए तैयार रहें : इफ्तेखार

Bokaro News : महुआटांड़.

ठेकेदार मजदूर यूनियन(एटक) ललपनिया द्वारा तीन मजदूरों का पुनः गेट पास निर्गत होने पर गुरुवार को टीटीपीएस में सामूहिक सत्याग्रह आंदोलन किया जाना था, लेकिन बड़कीपुन्नू करमाली टोला में हाथियों द्वारा तीन बुजुर्गों को मार डालने की घटना के मद्देनजर यूनियन ने आंदोलन स्थगित कर दिया. वहीं, शहीद पार्क में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी. महासचिव इफ्तेखार महमूद ने टूल डाउन के सफल बनाने को लेकर एएमसी मजदूरों का अभिनंदन किया. उन्होंने अगले आंदोलन के कार्यक्रम को जोरदार ढंग से करने को मजदूरों को तैयार रहने की सलाह भी दी. अध्यक्षता फूलचंद सोरेन ने किया. जगेश्वर शर्मा, झल्लू हांसदा, एतोराम किस्कू, डेगलाल महतो, मुकुंद साव, वकील प्रजापति, वली वारसी, प्रणय कुमार, विशाल कुमार, रामकिशन मांझी, धनंजय सिंह, वकील ठाकुर, महेंद्र करमाली, धर्मेंद्र प्रजापति, शिबू प्रजापति उपस्थित थे.

सत्याग्रह आंदोलन के विरोध में बैंकमोड़ में डटे रहे स्थानीय युवक

महुआटांड़. ठेकेदार मजदूर यूनियन द्वारा प्लांट मुख्य मार्ग में गुरुवार को घोषित सामूहिक सत्याग्रह आंदोलन के विरोध में स्थानीय विस्थापित बेरोजगार युवक बैंक मोड़ के पास डटे रहे. इस दौरान यूनियन का पुरजोर विरोध किया गया. युवकों ने कहा कि हमारे बाप-दादाओं से प्लांट निर्माण को जमीने ली गयीं. संकल्प पत्र के तहत हमें स्थानीय रोजगार में अब तक मौका नहीं दिया गया. जबकि, हमें प्राथमिकता के साथ रोजगार से जोड़ने की बात बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के संकल्प में कही गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >