फुसरो. संत निरंकारी मिशन फुसरो शाखा की ओर से सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह की महाराज की जयंती के अवसर पर रविवार को ढोरी बस्ती सौतारडीह स्थित पीपरा तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया. सैकड़ों सेवादारों ने तालाब की सफाई की. मुखी रामचंद्र घांसी ने बताया कि महाराज की शिक्षा को याद करते हुए स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के लक्ष्य के साथ यह अभियान चलाया गया. महाराज जी की शिक्षाओं में जल स्रोतों की सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया है. देशभर में जल स्रोतों (तालाब, नदियां, झीलें, झरने) की सफाई की जा रही है. अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है. मौके पर क्षेत्रीय संचालक दुखन नायक, सेवादल शिक्षक राजेश रविदास, संचालिका संगीता देवी, दामोदर विश्वकर्मा, चंद्रिका रविदास, बीरबल राम, सहदेव हरि, मुन्ना घांसी सहित पूर्व वार्ड पार्षद बिलासी देवी, कविता कुमारी, धनेश्वर महतो, उमेश रवि, विनेश महतो, नेपाल महतो आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
