सरहुल जाहेर थान के सखुआ पौधों को तोड़ा

सरहुल जाहेर थान के सखुआ पौधों को तोड़ा

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित एसडीटी आठ के समीप सरहुल पूजा स्थान जाहेर थान के पांच-छह सखुआ पौधों को तोड़ दिया गया है. सरना समिति के अध्यक्ष मणिराम मांझी ने बुधवार को इस संबंध में स्थानीय थाना में आवेदन दिया. इसके बाद इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, सअनि एस मुर्मू जवानों के साथ सरहुल स्थल जाकर निरीक्षण किया. समिति के अध्यक्ष ने कहा कि इन पौधों को समिति द्वारा लगाया गया है. यह आस्था से जुड़ा है. पूर्व में भी दो बार इस तरह की घटना हुई है. इंस्पेक्टर ने कहा जल्द ही घटना में संलिप्त लोगों का पता लगा कर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर समिति के बृजलाल हांसदा, राजेश हांसदा, नारायण मरांडी, मोतीलाल बेसरा, मोजी लाल सोरेन, जोधन बास्के, सुलेन्द्र सोरेन, जहरु उरांव, नरेश मुर्मू, महावीर बास्के आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >