सेल के प्रथम तिमाही परिणाम घोषित, बीएसएल का उत्कृष्ट योगदान

सेल ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 138 प्रतिशत का शानदार मुनाफा दर्ज किया है. इसमें बोकारो स्टील प्लांट का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा है.

वरीय संवाददाता, बोकारो

सेल ने शुक्रवार को चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किये. कंपनी ने इस अवधि में उल्लेखनीय वित्तीय उपलब्धियां हासिल की हैं. सेल के इस शानदार प्रदर्शन में बोकारो स्टील प्लांट का योगदान महत्वपूर्ण रहा है. बीएसएल ने सेल के सभी एकीकृत संयंत्रों में सर्वाधिक इबीआइटीडीए दर्ज किया है. यह उपलब्धि इसकी परिचालन दक्षता, टीम भावना, उत्पादन उत्कृष्टता को दर्शाती है. समाप्त हुई तिमाही में पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले सेल का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) 138% से भी ज़्यादा बढ़ा है. वैश्विक स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण सप्लाई चेन में दिक्कतें आ रही थीं. इसे देखते हुए सेल ने अपनी मरम्मत और मेंटेनेंस के कुछ कामों को निर्धारित समय से पहले ही इसी तिमाही में निपटा लिये. इस वजह से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले कंपनी का प्रोडक्शन और सेल वॉल्यूम थोड़ा कम देखने को मिला. सेल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डॉ अशोक कुमार पंडा ने कहा कि दुनिया भर में चल रही अनिश्चितताओं के बावजूद, हमारे देश में स्टील की लगातार बढ़ती मांग की वजह से भारतीय स्टील इंडस्ट्री मजबूती से टिकी रही. सेल ने अपने कामकाज के तरीकों को बेहतर बना कर, खर्चों को समझदारी से कंट्रोल करके और सही मार्केटिंग रणनीतियों की बदौलत वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में बड़ा मुनाफा कमाया है. कंपनी को अपनी मजबूत विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षमताओं का लाभ उठाने का पूरा भरोसा है और वह घरेलू स्टील की लगातार बढ़ती मांग का फायदा उठाते हुए अपने प्रदर्शन को मजबूत करना जारी रखेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >