दो माह बाद भी नहीं आया सेल कनीय प्रबंधक परीक्षा का परिणाम, 8 हजार कर्मियों में बढ़ी बेचैनी

सेल की कनीय प्रबंधक पदोन्नति परीक्षा का परिणाम दो माह बाद भी जारी नहीं हुआ है। भाजपा नेता कुमार अमित ने केंद्रीय इस्पात मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।

सेल की ओर से 5 जुलाई को आयोजित कनीय प्रबंधक आंतरिक पदोन्नति परीक्षा-2026 का परिणाम अब तक घोषित नहीं होने से कर्मियों में सुगबुगाहट बढ़ गयी है. इस बाबत भाजपा नेता व भारतीय उद्योग मजदूर संघ के महामंत्री कुमार अमित ने केंद्रीय इस्पात मंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने मामले में हस्तक्षेप करते हुए परीक्षा परिणाम शीघ्र जारी कराने की मांग की है.

परीक्षा परिणाम में देरी से पारदर्शिता को लेकर संशय

पत्र में कुमार अमित ने कहा है कि परीक्षा आयोजन के करीब दो माह बाद भी परिणाम घोषित नहीं होने से सेल के बोकारो सहित देश के विभिन्न संयंत्रों में कार्यरत करीब 8000 परीक्षार्थी कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. परिणाम में हो रहे विलंब से कर्मचारियों के बीच परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

केंद्रीय इस्पात मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग

उन्होंने केंद्रीय इस्पात मंत्री से अधिकारियों को निर्देश देकर परीक्षा परिणाम यथाशीघ्र प्रकाशित कराने की मांग की है. साथ ही परिणाम जारी करने में हो रहे विलंब के तकनीकी एवं प्रशासनिक कारणों की समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की. सफल अभ्यर्थियों की पदोन्नति की समय-सीमा भी स्पष्ट करने की मांग की गयी है, ताकि कर्मचारियों को अपने भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके.

कैलेंडर जारी करने की उठी आवाज

कुमार अमित ने भविष्य में होने वाली आंतरिक पदोन्नति परीक्षाओं के लिए पूर्व निर्धारित परीक्षा कैलेंडर जारी करने और उसका गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि समय पर परिणाम और पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने से कर्मचारियों में विश्वास बढ़ेगा तथा संस्थान में कार्यकुशलता और सकारात्मक माहौल बना रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >