सेल कमेटी ने किया प्रदर्शन, रोकी कोल ट्रांसपोर्टिंग

सेल कमेटी ने किया प्रदर्शन, रोकी कोल ट्रांसपोर्टिंग

फुसरो. सीसीएल बीएंडके एरिया अंतर्गत कारो परियोजना के लोकल सेल से जुड़े कोयला व्यवयायियों, ट्रक मालिकों और विस्थापितों ने रविवार को रोड सेल में कोयला उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दिया. कहा कि लोकल सेल में कोयला उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. इसके कारण मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है. सेल में कोयला उपलब्ध नहीं होने से लदाई मजदूर, डीओ होल्डर, ट्रक मालिक के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है. ट्रक नहीं चलने के कारण हजारों चालक व खलासी के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. ट्रांसपोर्ट कंपनी नियम बदल कर अपने अनुसार लोकल सेल चलाना चाह रही है. इससे पूर्व सेल कमेटी के प्रतिनिधियों ने ढोरी स्टाफ क्वार्टर पहुंच कर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह को समस्याओं से अवगत कराया. चार घंटे बाद परियोजना कार्यालय में पीओ शंभु झा, मैनेजर जीएन सिंह, सेल ऑफिसर शंकर झा, ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधि दिनेश दत्ता के साथ सेल कमेटी प्रतिनिधि की हुई वार्ता में सहमति बनने के बाद ट्रांसपोर्टिंग शुरू हुई. आंदोलन में सीआइएसएफ इंस्पेक्टर एके सिंह सहित दीपक सिंह, टीपू महतो, मनोज सिंह, गोलू सिंह, सोनू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मोनू सिंह, कुणाल सिंह, पंकज सिंह, बिनु सिंह, ललन सिंह, बिट्टू पांडेय, सूरज पासवान, कैलाश महतो, सोनू कुमार, अंकु सिंह, दुर्गा महतो, दीपक महतो आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >