Bokaro News : जारंगडीह कोलियरी ओपेन कास्ट माइंस का सेफ्टी टीम सदस्यों ने किया निरीक्षण

Bokaro News : बैठक में सेफ्टी टीम के सदस्यों ने प्रबंधन को दिये कई सुझाव

Bokaro News : प्रतिनिधि, कथारा. सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी ओपेन कास्ट माइंस एवं रेलवे साइडिंग का शुक्रवार को परियोजना सेफ्टी टीम के सदस्यों ने निरीक्षण किया गया. टीम के सदस्य पहले माइंस के कोयला एवं ओबीआर उत्पादन फेस इसके बाद एक्सकैवेशन वर्कशॉप, रेलवे साइडिंग इन सभी जगहों का अवलोकन किया. इसके बाद खान प्रबंधक कार्यालय स्थित रेस्ट शेल्टर में सेफ्टी सदस्यों एवं प्रबंधन के साथ बैठक हुई. इसमें सेफ्टी सदस्यों ने बेस वर्कशॉप डीजल टंकी के निकट चालक के अभाव में पिछले कई महीनों से खड़ी हाइड्रॉलिक वैन को अविलंब चलाने, माइंस इंट्री प्वाइंट में आवागमन रास्ते को चौड़ीकरण करने, रात्रि पाली में सुरक्षा गश्ती दल में गार्डों की संख्या बढ़ाने, रेलवे साइडिंग कोल रिसीविंग क्रशर मशीन प्वाइंट पर सेफ्टी दृष्टिकोण से अविलंब गार्ड वाल बनवाने, माइंस में उत्पादन से जुड़े कर्मचारियों को संडे ड्यूटी देने सहित कई सुझाव रखे. मौके पर क्षेत्र के जीएम एकेबी सिंह ने सभी सुझावों पर जल्द से जल्द पहल करवाने का आश्वासन दिया. मौके पर जीएम के अलावा खान प्रबंधक सुनील कुमार यादव, सेफ्टी पदाधिकारी संतोष कुमार, पीई निखिल कुमार, लोकेश लोहार, अंगद ठाकुर, भगवान मरांडी, अनीश कुमार सहित कई अधिकारी जबकि सेफ्टी सदस्यों में निजाम अंसारी, शशिभूषण ओहदार,आरपी यादव, संजय कुमार, अरविंद ओझा, संतोष मंडल, रंजू झा, मो अयूब, हेमलाल पटवा, अब्दुल रहीम आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >