सदर अस्पताल की ओपीडी और फार्मेसी हुई ऑनलाइन, एक क्लिक में डॉक्टरों को पता चल जाएगा दवाओं का स्टॉक

बोकारो सदर अस्पताल में ओपीडी और फार्मेसी काउंटर को ऑनलाइन कर दिया गया है. अब दवाओं की उपलब्धता की जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी.

बोकारो. सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार ऑनलाइन किया जा रहा है. इसी क्रम में ओपीडी और फार्मेसी काउंटर को ऑनलाइन कर दिया गया है. अब मरीज को देखने के बाद चिकित्सक दवा का नाम ऑनलाइन दर्ज करते हैं और इसकी सूचना फार्मेसी काउंटर तक पहुंच जाती है. इससे मरीजों के साथ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी सुविधा हो रही है.

एक क्लिक में दवाओं के स्टॉक की जानकारी

ओपीडी में बैठे चिकित्सकों को अब मरीज की जांच के बाद उपलब्ध दवाओं की जानकारी के लिए फार्मेसी काउंटर से अलग से संपर्क करने की जरूरत नहीं पड़ती. सिस्टम में दवा का नाम क्लिक करते ही फार्मेसी काउंटर को इसकी जानकारी मिल जाती है.

ये भी पढ़ें: त्योहारों के बीच SBI कर्मचारियों पर घर खाली करने की आफत, 30 सितंबर तक का समय

साथ ही चिकित्सक ओपीडी में बैठे-बैठे एक क्लिक में यह भी देख सकते हैं कि अस्पताल में कौन-कौन सी दवाएं उपलब्ध हैं और उनका स्टॉक कितना है. इससे मरीजों के लिए दवा की उपलब्धता की जानकारी तुरंत मिल जाती है.

फार्मासिस्टों को दवा का ऑर्डर देने में आसानी

ऑनलाइन व्यवस्था से फार्मासिस्टों को भी सुविधा हो रही है. दवाओं के स्टॉक की नियमित जानकारी उपलब्ध रहने से समय पर जरूरी दवाओं का ऑर्डर देने में आसानी होगी. प्रत्येक दवा की उपलब्धता का रिकॉर्ड भी व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकेगा.

ओपीडी में कार्यरत डॉ सफी नयाज और फार्मेसी काउंटर के फार्मासिस्ट प्रकाश कुमार, कृष्ण मोहन झा और महेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह व्यवस्था मरीजों के साथ अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी सुविधाजनक है.

एक साल पहले शुरू हुई थी ऑनलाइन व्यवस्था

सदर अस्पताल में कार्यरत पूर्व डीएस डॉ अरविंद कुमार ने करीब एक साल पहले अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं को ऑनलाइन करने की दिशा में पहल शुरू की थी. उन्होंने सभी ओपीडी कक्षों में कंप्यूटर लगवाये और उन्हें इंट्रानेट व इंटरनेट से जोड़ा.

इसके बाद चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के बाद उनके रिकॉर्ड को कंप्यूटर में अपलोड करना शुरू किया. इससे मरीजों से संबंधित जानकारी को डिजिटल रूप से दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई.

ये भी पढ़ें: बोकारो में मानसिक तनाव के बढ़ते मामले ने बढ़ायी चिंता, 8 माह में 4670 मरीजों की हुई काउंसलिंग

ओपीडी से लेकर आइसीयू तक इंटरकॉम की सुविधा

अस्पताल में चिकित्सकों से सीधे संवाद के लिए भी इंटरकॉम की व्यवस्था शुरू की गयी. सभी ओपीडी, इमरजेंसी, आइसीयू, एसएनसीयू, पीडियाट्रिक यूनिट, मेल यूनिट और फिमेल यूनिट को इंटरकॉम से जोड़ा गया है.

अस्पताल में फिलहाल कई अन्य सुविधाओं को भी ऑनलाइन करने की प्रक्रिया चल रही है. इससे आने वाले समय में अस्पताल की सेवाओं और मरीजों के रिकॉर्ड को और व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >