Bokaro News : झांकी में साड़म मंडय टोला बना विजेता

Bokaro News : गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म के रामनवमी महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा दलों व प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.

ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म के रामनवमी महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा दलों व प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. झांकी में साड़म मंडय टोला प्रथम, ब्राह्मण टोला होसिर द्वितीय, हजाम टोला साड़म तृतीय, डंका वादन में करमाटांड़ तेनुघाट तीन नंबर प्रथम, हथिया पत्थर साड़म द्वितीय, सरहचिया तेनुघाट तृतीय, लाठी खेल में रिया कुमारी प्रथम, सुनील प्रजापति द्वितीय, रामलाल प्रसाद तृतीय, गोदका खेल में गणेश प्रसाद प्रथम, रामलाल प्रसाद द्वितीय, अंकुर रावत तृतीया, तलवारबाजी में अंकुर कुमार रावत प्रथम, विशाल प्रसाद द्वितीय, सोनू प्रजापति तृतीय रहे. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में महोत्सव के संरक्षक पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, स्वांग कोलियरी के पीओ अनिल कुमार तिवारी, डाॅ धीरेंद्र करमाली, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, अमर.सोनी, दीपक कुमार, सूरजलाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, मुखिया शोभा देवी, पंसस चांदनी देवी, राजकुमार यादव आदि उपस्थित थे.

केंद्रीय अखाड़ा करगली बाजार में देर रात तक हुआ जुलूसों का मिलन

फुसरो. रामनवमी के मौके पर रविवार को फुसरो शहर के विभिन्न जगहों से निकाले गये जुलूस व झांकी का मिलन केंद्रीय अखाड़ा करगली बाजार में देर रात तक होता रहा. अखाड़ा कमेटियों की ओर से खेल करतब का प्रदर्शन भी किया गया. कोलकाता से आये कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीत, नृत्य प्रस्तुत किया और नाटक का मंचन भी किया. जुलूसों व झांकियों के आयोजन करने वाली कमेटियों के पदाधिकारियों को अतिथियों ने मिठाई, शस्त्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. फुसरो के भूतबंगला स्थित महावीर मंदिर और पुराना बीडीओ ऑफिस के नवयुवक संघ के द्वारा निकली गयी झांकी व जुलूस आकर्षण का केंद्र रही. सुभाषनगर, जवाहर नगर, नया रोड फुसरो शिव मंदिर, ब्लॉक कॉलोनी फुसरो, अमलो बस्ती, बिरसा नगर, आंबेडकर कॉलोनी आदि अखाड़ों की ओर से भी भव्य जुलूस निकाला गया. मौके पर अखाड़ा कमेटियों की ओर से राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, भारत माता, झांसी की रानी, संभाजी महाराज, अयोध्या के राम मंदिर आदि की झांकी आकर्षण का केंद्र रही.

मौके पर मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह, बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, अयोध्या से आये स्वामी हंसानंद जी महाराज, शास्त्रीजी महाराज उपस्थित थे. मौके पर समाजसेवी डॉ उषा सिंह, फुसरो नप के पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, जितेंद्र पांडेय, ललित अग्रवाल, शरण सिंह राणा, परवेज अख्तर, सांसद प्रतिनिधि संतोष महतो, गणेश मल्लाह, रोशन सिंह, मृत्युंजय पांडेय, संतोषी सिन्हा, सुरेंद्र खेमका, लक्ष्मण सिंह, दिलीप सिंह, बैभव चौरसिया, बैजू मालाकार, कैलाश ठाकुर, रामावतार कारिवाल, पंकज पांडेय, अनिल गुप्ता, मीनू अग्रवाल, रोहित मित्तल, सूरज मित्तल, सुशांत राईका आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >