कथारा में सड़क धंसी, कोयला लदा ट्रक पलटा

कथारा में सड़क धंसी, कोयला लदा ट्रक पलटा

कथारा. कथारा-गोमिया मेन रोड में सागर होटल के पास मंगलवार की देर शाम अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया और वहां खड़ा रिजेक्ट कोयला लदा ट्रक ( जेएच 09 एएम-2933) पलट गया. चालक और खलासी ट्रक वहां खड़ा कर होटल चाय पीने गये थे. इसी दौरान सड़क के नीचे पानी का रिसाव होने के कारण अचानक देखते ही देखते सड़क धंस गयी और ट्रक पलट गया. आसपास खड़े लोग बाल-बाल बच गये. ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना पाकर बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल पहुंचे और बोकारो पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता को फोन कर घटना की सूचना दी. जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >