Road Accident: पूजा की खुशियां मातम में बदली, BSL के DGM की कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, मौत

Road Accident: बीएसएल के डीजीएम की सड़क हादसे में मौत हो गयी. शुक्रवार की देर रात दरअसल उसकी कार एक तालाब में गिर गयी. जिससे पूजा की खुशियां मातम में बदल गयी.

सुनील तिवारी, बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल के डीजीएम की सड़क हादसे में मौत हो गई है. तालाब में कार गिरने की वजह से वह खुद को बचा नहीं सके, जबकि उसके साथ कार में सवार बेटा किसी तरह बाहर निकला. घटना शुक्रवार की देर रात पश्चिम बंगाल के चास एरिया के आसपास का है. मौत की सूचना मिलते ही प्लांट से लेकर घर तक कोहराम मच गया. पूजा की खुशियां मातम में बदल गई.

रात करीब 10 बजे तक सेक्टर- 04 पूजा पंडाल में सपरिवार रहे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएसएल के सीआरएम के डीजीएम मुनेंद्र कुमार (45 वर्षीय) शुक्रवार रात करीब 10 बजे तक बोकारो सेक्टर- 04 पूजा पंडाल में परिवार के साथ थे. वहां से आने के बाद बेटी और पत्नी को घर पर छोड़ दिया. उसके बाद बेटे को लेकर पूजा पंडाल घूमने के लिए चास रवाना हो गए. रात करीब 12 बजे चास रोड पर कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गयी गई. जिससे उनकी मौत हो गयी. बोकारो से करीब 35 किलोमीटर दूर हुए हादसे की खबर से घर में कोहराम मच गया.

Also Read: हेमंत सोरेन के मंत्री ने विजयादशमी पर गुड़ाझोर को दी पुल की सौगात, महिलाएं बोलीं- नहीं मिला ‘मंईयां सम्मान’

हम सभी के लिए बहुत बड़ा सदमा : एके सिंह

डीजीएम की मौत पर बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन-बोसा ने शोक व्यक्त किया है. बोसा अध्यक्ष एके सिंह ने शनिवार को कहा हमारे सहकर्मी मुनेंद्र कुमार के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर वाकई बहुत दुख हुआ. यह क्षति हम सभी के लिए बहुत बड़ा सदमा है. बोसा इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है. उधर, महासचिव अजय पांडेय ने भी संवेदना व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि हमने एक दयालु मित्र और एक अच्छे इंसान को खो दिया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.

Also Read: Ravan Dahan: सिंदरी के शहरपुरा शिव मंदिर मैदान में जला 65 फीट का रावण, रागिनी सिंह ने कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >