Bokaro News : प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अनुष्ठान शुरू, निकली कलश यात्रा

Bokaro News :पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो स्थित श्री श्री शिव शनि मंदिर परिसर में शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हुआ. सुबह कलश यात्रा निकाली गयी.

फुसरो. पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो स्थित श्री श्री शिव शनि मंदिर परिसर में शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हुआ. सुबह कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें शामिल श्रद्धालु रहीमगांज, फुसरो बाजार, नया रोड फुसरो होते हुए हिंदुस्तान पुल के पास दामोदर नदी तट पहुंचे. आचार्य श्रीकांत शास्त्री, विवेकानंद पांडेय, अमित पांडेय, मिथलेश पांडेय व अरुण पांडेय ने मुख्य यजमान चंदन तिवारी व उनकी पत्नी ममता देवी सहित श्रद्धालुओं को पूजा करायी. कलशों में जल भराया गया. इसके बाद कलश यात्रा मंदिर पहुंची. कलश यात्रा में गाजे-बाजे सहित भगवान शिव-पार्वती, गणेश व हनुमान की झांकी शामिल थी. इस दौरान जय हनुमान, जय श्री राम, जय भोलेनाथ आदि जैकारे गूंजे. कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पूजनोत्सव होगा. 27 फरवरी से 24 घंटा का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा. 28 फरवरी को भंडारा के साथ अनुष्ठान संपन्न होगा. कलश यात्रा में बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, फुसरो नप के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, पूर्व पार्षद श्रीकांत मिश्रा, उमेश रवि, ललन रवानी, ओम सिंह, पंकज पांडेय, शंकर गोयल, संजू बाबा, बिनय बरनवाल, जयराज साव आदि मौजूद थे. आयोजन को लेकर पप्पू बरनवाल, संतोष साव, प्रिंस राज, सतीश साव, राजा गुप्ता, शिव कुमार, विक्रम कुमार, छोटू कुमार, गोलू कुमार, बाटुल कुमार, अमन कुमार, पीयूष कुमार, गुड्डू ठाकुर, विजय बरनवाल, बिटटू सिंह, सूरज विश्वकर्मा, चंदन साहू, अशोक, मनोज गुप्ता, मोहन केशरी आदि लगे हैं.

मुंगो में सात दिवसीय महारुद्र यज्ञ नौ से

फुसरो नगर. नावाडीह प्रखंड के मुंगो में नौ अप्रैल से सात दिवसीय महारुद्र यज्ञ व शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा. तैयारी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की बैठक मंगलवार को हुई. अध्यक्षता यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष गौरी शंकर महतो ने की. मुंगो गांव की प्रत्येक महिला समूह द्वारा एक-एक हजार रुपया सहयोग राशि देने पर सहमति जतायी गयी. यज्ञ का प्रचार- प्रसार व्यापक रूप करने और चंदा इकट्ठा करने का भी निर्णय लिया गया. यज्ञ के दौरान अयोध्या की शांति प्रिया द्वारा पांच दिनों तक संगीतमय रामकथा सुनायी जायेगी. बैठक में कुंती देवी, काजल देवी, सुनीता देवी, मालती देवी, कलावती देवी, नंदनी देवी, गायत्री देवी, गीता देवी, बसंती देवी, कल्पना देवी, पिंकी कुमारी, ईशा कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >