जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति व समीक्षा को लेकर सोमवार को समाहरणालय कार्यालय कक्ष में बैठक हुई. अध्यक्षता डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने की. डीडीसी ने योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी, पारदर्शिता व गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि बंद पड़े विद्यालय भवनों में आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाये. इसके लिए सर्वे कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा कर विस्तृत प्रतिवेदन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराये. बताते चलें कि अभी तक 102 आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद पड़े विद्यालय भवन में स्थानांतरित किया गया है.
आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए भूमि की अनुपलब्धता को प्रमुख बाधा बताते हुए डीडीसी ने सभी सीओ व सीडीपीओ को समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के भीतर भूमि चिह्नित करने के कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता से कहा कि जिला में कार्यरत विभिन्न निर्माण एजेंसियों द्वारा किये जा रहे कार्यों का विस्तृत ब्योरा तैयार करायें, ताकि यह स्पष्ट हो कि किस एजेंसी द्वारा कितने केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है. उनकी वर्तमान स्थिति क्या है और किन कारणों से कार्य लंबित है. डीडीसी ने कहा कि जो आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण पूर्ण हो चुके हैं, उनका हैंड ओवर अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए. सीडीपीओ स्तर से हैंड ओवर की प्रक्रिया पूरी करायें. इसको लेकर सभी संबंधित निर्माण एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक की जाये.Bokaro News : समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा

Bokaro News : समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा
Copied link
Bokaro News : जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गयी.