Bokaro news : टेंट में शरण लिये आवासधारी, घर के लिए प्रशासन व प्रबंधन से लगायी गुहार

Bokaro news : सेक्टर-01 बी : क्वार्टर नंबर 351 से 366 तक वाला ब्लॉक आवासधारियों ने किया खाली

Bokaro news : कोई झोला में सामान लेकर उतर रहा था, तो किसी क्वार्टर में लगा एसी खुल रहा था. कोई फ्रीज, वाशिंग मशीन उतार रहा था, तो कोई सामान को कार की डिक्की में रख रहा था. सभी परेशान दिखे. सपरिवार चिंता में डूबे दिखे. चार तल्ला का मैदान सामान ने भर गया. वहीं पर टेंट बना और लोगों का आशियाना बन गया. घटना के बाद बच्चे से लेकर बुजुर्ग व महिलाएं सभी परेशान हैं. यह हाल था सेक्टर-01 बी स्थित चार तल्ला का. यहां क्वार्टर नंबर 351 से 366 तक वाला ब्लॉक के चार क्वार्टर शनिवार की देर शाम भरभरा गिर गये थे. रविवार को उक्त आवासों में रहने वाले लोग अपना-अपना सामान मलबा से निकालते दिखे.

इन्होंने क्वार्टर किया खाली :

क्वार्टर नंबर 351 निवासी मायावती देवी, 352 निवासी आरके चौधरी, 353 निवासी रामनरेश प्रसाद, 354 निवासी कांति देवी, 355 निवासी गिरजा पांडे, 356 निवासी अहिल्या देवी, 357 निवासी नागेश्वर प्रसाद, 358 निवासी अनीश अहमद, 359 निवासी अर्जुन सिंह सरदार, 360 निवासी रामेश्वर बैठा, 361 निवासी एसएन प्रसाद, 362 निवासी सत्येंद्र नारायण सिंह, 363 निवासी अभिषेक कुमार देव, 364 निवासी जयंत कुमार, 365 निवासी केएम सिंह, 366 निवासी रोशन सिंह ने क्वार्टर खाली कर टेंट में सभी सामान को शिफ्ट किया. कहा : जब तक क्वार्टर नहीं मिलेगा, यही टेंट में गुजर-बसर करेंगे.

कई सामान मलबा में दब हो गये क्षतिग्रस्त

क्वार्टर के लोगों ने कहा : क्वार्टर में कोई 15 साल तो कोई 20 साल से अधिक समय से अपने पूरे परिवार के साथ रहा है. आवास का चार तल्ला गिरने से सभी लोग बेघर हो गये हैं. दिवाली का त्योहार नजदीक है, लेकिन अब हमलोगों की दिवाली सूनी रहेगी. समझ में नहीं आ रहा है कि कहां जाये. घटना के बाद जिला प्रशासन, एचएससीएल प्रबंधन ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, कोई भी सुध ले रहे है. घटना में काफी नुकसान हो गया है. कई क्वार्टर का दीवान, अलमीरा, सिलाई मशीन सहित अन्य सामान मलबा में दबकर बर्बाद हो गया. दिवाली में दिवाला निकल गया.

कहीं से कोई मदद नहीं मिली

क्वार्टर के लोगों ने कहा : क्वार्टर में सभी लोगों ने कई दिवाली, होली सहित अन्य त्योहार मिलजुल मनायी है, लेकिन क्वार्टर से बेघर होने के बाद सभी लोग मायूस हो गये हैं. भूखे-प्यासे दिन भर रहकर उम्मीद जताते रहे कि कोई मदद की पहल करेगा, लेकिन कई लोग क्वार्टर दिलाने का आश्वासन देकर चले गये. कहा कि कभी सोचे नहीं थे कि इस तरह के दौर से भी गुजरना पड़ेगा. घटना में हुए नुकसान को लेकर कोई मुआवजा दिलाने की बात नहीं कर रहे हैं. जबकि कई लोगों को भारी नुकसान हुआ है. कई लोग बुजुर्ग भी हैं, जो बीमारी से ग्रस्त हैं. उन्हें समय पर दवा भी नहीं मिल पा रही है. ऐसे में हालात गंभीर है.

बोकारो विधायक श्वेता सिंह की टीम ने लगाया राहत शिविर

बोकारो विधायक श्वेता सिंह की टीम ने रविवार को चार तल्ला मैदान में राहत शिविर लगाया. शिविर में बेघर हुए लोगों को पेयजल, भोजन, ठहरने की व्यवस्था की गयी. श्रीमती सिंह ने कहा : इस आपदा की घड़ी में वह चारतल्ला निवासियों के साथ खड़ी है. कहा : राहत कार्य के लिए प्रशासन से भी बातचीत हुई है. कहा : राहत कार्य में लगे मनीष कुमार सिंह, विश्वजीत, शंभु दास, अनुज दुबे, राहुल चटर्जी, रौशन कुमार, रंजेश कुमार आदि को प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर काम करने का निर्देश दिया गया है. श्रीमती सिंह के समर्थक घटनास्थल पर आवासधारियों के खाना-पीना उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं.

चारतल्ला के एक ब्लॉक का चार क्वार्टर भरभरा कर गिर गया था

मालूम हो कि सेक्टर 01 बी स्थित चारतल्ला के एक ब्लॉक का चार क्वार्टर शनिवार की देर शाम भरभरा कर गिर गया था. इससे अफरातफरी मच गयी. गनीमत रही की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था. चारतल्ला में 01 ब्लॉक में 16 क्वार्टर है. ब्लॉक के पीछे का 04 क्वार्टर देखते-देखते मलबा में तब्दील हो गया. घटना में जान का नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन चारों फ्लोर के कमरों के एक साथ गिरने से काफी सामान मलबे में दब गया. फ्रीज, वॉशिंग मशीन, आलमीरा और अन्य घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >