अंग्रेजों की नाक में दम कर देने वाले सुखेंदु शेखर मिश्रा ने कभी सरकारी सुविधा का नहीं लिया लाभ

Republic Day 2025: सुखेंदु शेखर मिश्रा झारखंड की धरती पर जन्मे ऐसे वीर सपूत थे, जिन्होंने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया. आजादी के बाद कभी सरकारी सुविधा का लाभ नहीं लिया. जानें कैसा था उनका जीवन.

Republic Day 2025: भारत की आजादी की लड़ाई में झारखंड क्षेत्र के रणबांकुरों ने अहम भूमिका निभाई थी. अंग्रेजों की नाक में दम कर देने वाले झारखंड की माटी के वीर सपूतों में एक थे सुखेंदु शेखर मिश्रा. मानभूम जिले के हुड़ा में ब्रिटिश पुलिस के खिलाफ सक्रिय सुखेंदु शेखर के दो खास मददगार थे. अतुल मिश्र और केस्टो चौधरी. हुड़ा में डाकघर को जलाने, पुलिस स्टेशन पर हमला करने और रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचाने की वजह से वह काफी चर्चित हो गए थे. कई बार जेल जाना पड़ा. भोला पासवान इन्हें गुरुजी कहते थे. भोला पासवान जब बिहार के मुख्यमंत्री बने, तो इनसे मिलने चास आये. नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे, तब सुखेंदु शेखर मिश्रा को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया था. सुखेंदु शेखर मिश्रा को केंद्र सरकार ने एक अटेंडेंट के साथ रेलवे का पास दिया था, लेकिन उन्होंने कभी उसका उपयोग नहीं किया.

चास प्रखंड के पुपुनकी गांव के रहने वाले थे सुखेंदु शेखर मिश्रा

सुखेंदु शेखर मिश्रा मूल रूप से बोकारो के चास प्रखंड के पुपुनकी गांव के रहने वाले थे. इनकी शिक्षा-दीक्षा उच्च विद्यालय कतरास से हुई थी. उनके पिता का नाम हरिहर मिश्रा था. वह हरिहर मिश्रा के 5 पुत्रों में चौथे नंबर पर थे. सुखेंदु के बड़े भाई अरदेंदु शेखर मिश्रा जमींदार थे. उनसे छोटे पुर्णेंदु शेखर मिश्रा सेल्स टैक्स कमिश्नर थे. सुखेंदु से बड़े सरदेंदु शेखर संस्कृत के प्रकांड विद्वान एवं वेद-वेदांत में एमए थे. वह घाटशिला उच्च विद्यालय में शिक्षक थे. उनके सबसे छोटे भाई का नाम प्रणविंदु मिश्रा था. सुखेंदु शेखर की एकमात्र बहन का नाम लुतु बाला था. उनका विवाह दुगदा में हुआ. सुखेंदु शेखर मिश्रा की मां सुशीला देवी राजमहल के कमालपुर गांव की थीं.

बेटा, मैंने किसी स्वार्थ के लिए आंदोलन नहीं किया. देशभक्त हूं. कोई भी लाभ लूंगा, तो मेरा संघर्ष व्यर्थ चला जायेगा.

सुखेंदु शेखर मिश्रा, स्वतंत्रता सेनानी

सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर लिया था भाग

सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करने वाले सुखेंदु शेखर मिश्रा को रवींद्र संगीत बहुत पसंद था. वह अपने बच्चों को आदर्श नागरिक बनने तथा सभ्यता-संस्कृति की शिक्षा देते थे. एक बार उनके पुत्र वासुदेव मिश्रा ने पूछा कि इतने ऊंचे पद पर हैं, तो इसका राजनीतिक लाभ लेना चाहिए. इस पर सुखेंदु शेखर ने अपने बेटे से साफ-साफ शब्दों में कहा, ‘बेटा, मैंने किसी स्वार्थ के लिए आंदोलन नहीं किया. देशभक्त हूं. कोई भी लाभ लूंगा, तो मेरा संघर्ष व्यर्थ चला जायेगा.’ आजादी के बाद सामाजिक कार्यों में भी सुखेंदु शेखर मिश्रा ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया. पुपुनकी में स्कूल की स्थापना करायी. अस्पताल बनाने के लिए अपनी जमीन दान कर दी थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

थानेदार ने मित्रता की आड़ में गिरफ्तारी के लिए चली चाल

मानभूम जिले के हुड़ा थाना के थानेदार से उनकी मित्रता थी. बाद में उसी मित्र ने मित्रता की आड़ में उनकी गिरफ्तारी की चाल चली. योजनाबद्ध तरीके से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन्हें बांकीपुर जेल और उसके बाद हजारीबाग जेल में रखा गया. जेल जाने से इनकी मां शोकाकुल रहने लगीं और बीमार पड़ गयीं. मां से मिलने के लिए सुखेंदु शेखर को 7 दिनों की पेरोल मिली. मां की इच्छा बनारस जाने की थी. उन्हें वहां भेजा भी गया, लेकिन उसी दौरान उनकी मृत्यु हो गयी.

बोकारो की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुखेंदु शेखर को गुरुजी कहकर बुलाते थे भोला पासवान शास्त्री

सुखेंदु शेखर मिश्रा की जेल में भोला पासवान शास्त्री से मुलाकात हुई. भोला पासवान उनको (सुखेंदु शेखर) को गुरुजी कहकर बुलाते थे. भोला पासवान शास्त्री जब मुख्यमंत्री बने, तो सुखेंदु शेखर मिश्रा से मिलने के लिए चास आये थे. नरसिम्हा राव जब प्रधानमंत्री थे, तब सुखेंदु शेखर मिश्रा को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया. सुखेंदु शेखर मिश्रा के 3 पुत्र हुए. वासुदेव मिश्रा, वाचस्पति मिश्रा और बुद्धदेव मिश्रा. उनकी 3 पुत्रियां भी हुईं. वसुंधरा, विजया और सीमा. वाचस्पति की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गयी.

इसे भी पढ़ें

IAS अफसर के 1 बेटे का 6 साल में 3 बार 3 जगह हुआ जन्म, ऐसे हुआ खुलासा, यहां देखें दस्तावेज

Aaj Ka Mausam: रांची, डाल्टेनगंज समेत कई जिलों में गिरा तापमान, जानें झारखंड का मौसम कैसा रहेगा

झारखंड से कुपोषण खत्म करने की पहल, ‘शिशु शक्ति’ खाद्य पैकेट का वितरण शुरू

19 जनवरी 2025 को आपके यहां क्या है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें एक-एक जिले की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >