फुसरो. फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है. फुसरो नप प्रशासन की ओर से नियुक्त समिति ने ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट तैयार कर ली है. 27 फरवरी को जिला प्रशासन को यह रिपोर्ट सौंपी जायेगी. फुसरो नप चुनाव के लिए अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के आरक्षण को लेकर अभी तब अधिसूचना जारी नहीं की गयी है. इसके बावजूद चुनाव लड़ने के इच्छुक दर्जनों लोग अभी से ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी-अपनी दावेदारी करते हुए तैयारी में जुटे हैं. कोई जनसंपर्क कर रहा है तो कोई लोगों की समस्याओं को सुलझाने में लगा है.
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 मार्च को
इधर, बेरमो प्रखंड प्रशासन की ओर से मतदाता सूची का विखंडीकरण कार्य 15 फरवरी से कराया जा रहा है. यह कार्य दस मार्च तक चलेगा. जिला प्रशासन की ओर से दस मार्च की शाम को मतदाता सूची के विखंडीकरण प्रारूप का प्रकाशन किया जायेगा. इसके बाद 11 से 20 मार्च तक मतदाता दावा आपत्ति कर सकते हैं. जिला प्रशासन 22 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा.विधानसभा चुनाव के वोटर लिस्ट के अनुसार होगा नप चुनाव
विधानसभा चुनाव के वोटर लिस्ट के आधार पर फुसरो नगर परिषद का चुनाव होगा. एक अक्टूबर 2024 की मतदाता सूची के अनुसार जो मतदाता विधानसभा चुनाव में मतदान किये है या सूची में नाम है, वही नप चुनाव में मतदान कर सकेंगे. नये मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा नहीं जायेगा. विखंडीकरण कार्य में सिर्फ गड़बड़ियों का सुधार हो रहा है.28 वार्डों में है 65, 256 मतदाता
फुसरो नगर परिषद के 28 वार्डों में 65,256 मतदाता हैं. इसमें पुरुष 33,135 और महिलाएं 32,121 हैं. नप चुनाव को लेकर 28 वार्ड के लिए 65 बूथ बनाये गये हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
