शौच के लिए गयी नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

शौच के लिए गयी नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

– साइबर सेल व स्पाई के सहारे पुलिस ने गांव के ही आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

संवाददाता, बोकारो

हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत पचौरा में शौच के लिए गयी एक नौ वर्षीया बच्ची के साथ रविवार को दुष्कर्म की घटना घटी. जानकारी मिलने पर गांव में हो-हल्ला शुरू हो गया. आरोपी युवक को पकड़ने के लिए गांव के युवक इधर-उधर भागदौड़ करने लगे. पीड़िता की माता ने हरला थानेदार सह इंस्पेक्टर अनिल कच्छप को घटना की सूचना दी. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो घंटे में दुष्कर्म के आरोपी युवक को पकड़ लिया. हालांकि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को साइबर सेल व अपने स्पाई का सहारा लेना पड़ा. युवक की गिरफ्तारी के बाद गांव के लोग शांत हुए.

पीड़िता ने घटनाक्रम की दी जानकारी : बच्ची की माता ने रविवार को हरला थाना में आवेदन देकर अपनी नौ वर्षीया पुत्री के साथ गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. आवेदन में बताया है कि रविवार की सुबह आठ बजे पुत्री शौच के लिए पास में ही गयी थी. एक घंटे तक वापस घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गयी. इस दौरान पुत्री गांव के किनारे ही झाड़ी में मिली. पेट दर्द के कारण पुत्री लगातार रो रही थी. घर आने पर दुलार कर पूछने पर अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी. पुत्री ने दुष्कर्म के आरोपी का नाम व घटनाक्रम की जानकारी दी. बच्ची की मां ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >