Bokaro News : झुमरा पहाड़ क्षेत्र में हाथियों का उत्पात

Bokaro News : महुआटांड़ क्षेत्र में कहर बरपाने के बाद घातक बन चुके पांच हाथियों का झुंड झुमरा पहाड़ के इलाके में पहुंच गया है.

महुआटांड़ क्षेत्र में कहर बरपाने के बाद घातक बन चुके पांच हाथियों का झुंड झुमरा पहाड़ के इलाके में पहुंच गया है. गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के वियाहीमहुआ में सोमवार की रात को खूब उत्पात मचाया. नव प्राथमिक विद्यालय के लोहे का दरवाजा आदि क्षतिग्रस्त कर दिया और अंदर रखे एमडीएम का चावल आदि खा गये. खेल सामग्री भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि, हाथियों के इस इलाके में पहुंचने के बाद ग्रामीण सतर्क हो गये थे. सोशल मीडिया के माध्यम से खबर फैलने लगी और सतर्कता बरतने की अपील की गयी. वन विभाग की क्यूआरटी भी सक्रिय थी. इससे पहले हाथियों ने मांडू के लईयो पंचायत में भी फसलें रौंद दी. मृतकों के परिवारों से मिले डुमरी विधायक इधर, सोमवार की रात डुमरी विधायक जयराम महतो गोमिया के बड़कीपुन्नू करमाली टोला और गांगपुर पहुंचे. हाथियों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया. कहा कि क्षेत्र में हाथियों का खौफ है. हरसंभव सहायता का भरोसा दिया और डीसी व संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर शीघ्र मुआवजा दिलाने पर जोर दिया. क्षतिग्रस्त आवासों के बदले नये आवास दिलाने और तब तक सरकारी भवनों में प्रभावितों को पनाह देने का अनुरोध किया. हाथियों को सुरक्षित और उनके प्राकृतिक ठिकाने तक पहुंचाने के लिए कारगर व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया. डुमरी विधायक खखंडा में बीते दिनों हाथी के हमले में मृत महिला और तिलैया में मृत प्रकाश कुमार महतो व चरकू महतो के परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया. वज्रपात की चपेट में आकर मृत नीतीश कुमार की विधवा और परिवार के दूसरे सदस्यों को भी ढांढस बंधाया और लंबित मुआवजा दिलाने को लेकर संबंधित अधिकारी से बात की. तिलैया में ग्रामीणों ने उनसे रूंगटा कंपनी द्वारा फर्जी तरीके से एनओसी आदि लेने की शिकायत की. मौके पर शैलेश कुमार महतो, राजेश महतो, सावन, चंद्रदेव, राजेंद्र, बसंत, विनोद, रामेश्वर आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >