Bokaro News: जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में रजनी ने मारी बाजी

Bokaro News: बोकारो में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024 में भाषण प्रतियोगिता में बीडीए कॉलेज पिछरी की छात्रा रजनी कुमारी ने बाजी मारी.

Bokaro News: बिंदेश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय पिछरी, फुसरो की छात्रा रजनी कुमारी ने बोकारो स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव-24 में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का मान बढ़ाया है. प्रतियोगिता में इसी कॉलेज की छात्रा पायल कुमारी व छात्र राजू कुमार ने भी भाग लिया. प्रभारी प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद सिंह ने छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि छात्राओं ने कॉलेज का मान बढ़ाया है. उन्होंने छात्राओं को शुभकामना दी. कॉलेज के एनएसएस पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार जौरियार, मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो विजय कुमार पांडेय सहित सभी शिक्षकों ने रजनी को बधाी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >