बोकारो से बेंगलुरु वाया काटपाडी ट्रेन चलाने की पहल, रेल मंत्री ने विधायक को दी जांच की जानकारी

बोकारो से बेंगलुरु वाया काटपाडी नई ट्रेन चलाने की मांग पर रेल मंत्रालय ने जांच शुरू की. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधायक श्वेता सिंह को लिखा पत्र.

बोकारो से बेंगलुरु वाया काटपाडी नई ट्रेन चलाने की मांग पर रेल मंत्रालय ने जांच शुरू कर दी है. बोकारो विधायक श्वेता सिंह की पहल पर उठायी गयी इस मांग का रेल मंत्रालय ने संज्ञान लिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से विधायक को इसकी जानकारी दी है. मंत्रालय ने संबंधित प्रस्ताव की जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

बोकारो-दक्षिण भारत रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

बोकारो स्टील सिटी से बेंगलुरु वाया काटपाडी नई ट्रेन का परिचालन शुरू होने से झारखंड और दक्षिण भारत के बीच रेल संपर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद है. इसका सीधा लाभ बेंगलुरु में शिक्षा और रोजगार के सिलसिले में रहने वाले बोकारो के विद्यार्थियों, युवाओं और कामकाजी लोगों को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: चास CHC में डॉक्टरों की कमी, पांच लाख की आबादी पर सिर्फ चार डॉक्टर; मरीजों की बढ़ी परेशानी

इसके अलावा काटपाडी के वेल्लोर में इलाज कराने जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए भी यह ट्रेन काफी उपयोगी साबित हो सकती है. बोकारो से दक्षिण भारत की सीधी रेल सुविधा मिलने से यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी और यात्रा का समय व परेशानी दोनों कम होने की उम्मीद है.

यात्रियों की सुविधा को लेकर लगातार प्रयास

विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि बोकारो की जनता की जरूरतों और समस्याओं को उचित मंच पर मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि बोकारो की रेल कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के समक्ष आगे भी आवश्यक मांगें रखी जाएंगी.

उन्होंने रेल मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव की जांच शुरू किए जाने को सकारात्मक संकेत बताया. विधायक ने उम्मीद जतायी कि जांच पूरी होने के बाद बोकारोवासियों के हित में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और बोकारो से बेंगलुरु वाया काटपाडी नई ट्रेन के परिचालन का रास्ता साफ होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >