Bokaro News : जमीन अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Bokaro News : जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर पेटरवार अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया.

बाजार-रास्ता की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करो जन अभियान के बैनर तले मंगलवार को पेटरवार अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया. इसके पूर्व पेटरवार हाई स्कूल के मैदान से जुलूस निकाला गया. प्रदर्शन के बाद हुई सभा में की अध्यक्षता आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र मुंडा ने की. मुख्य वक्ता किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने राज्य में व्याप्त लूट-खसोट पर चर्चा करते किसानों से जोरदार संघर्ष की तैयारी करने की अपील की.

पांच मई को सत्याग्रह करने की घोषणा

अभियान के अध्यक्ष इफ्तेखार महमूद ने कहा कि गागी हाट की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को राजनीतिक संरक्षण के साथ-साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों का भी सहयोग मिल रहा है. सार्वजनिक उपयोग की अतिक्रमित भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर पांच मई को पेटरवार अंचल कार्यालय के समक्ष राष्ट्रीय उच्च पथ पर सत्याग्रह किया जायेगा. किसानों के दखल कब्जे वाली गैरमजरुआ भूमि की जमाबंदी चालू करने की मांग भी की गयी.

किसान सभा के प्रदेश महासचिव पुष्कर महतो, भाकपा के सहायक जिला सचिव सत्येंद्र कुमार व पोखर महतो, किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंचानन महतो ने भी संबोधित किया. मौके पर चुंबन महतो, दीनू रजवार, दिवाकर महतो, हरिनारायण महतो, महेश रजवार, राधेश्याम राम, लक्ष्मी नारायण महतो, राजकुमार महतो, सरजुन महतो अजीत महतो, देवानंद प्रजापति, गुलाम जिलानी, रामागार सिंह, अनंत सिन्हा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >