Bokaro News : बासी मीट बेचने के आरोप में प्रदर्शन, हंगामा

Bokaro News : चास की एक दुकान में बासी मीट बेचने के आरोप को लेकर हंगामा हुआ.

चास प्रखंड अंतर्गत कुरा एनएच-32 के समीप स्थित महतो झटका मीट दुकान में बासी मीट बेचने के आरोप और बिना लाइसेंस दुकान संचालन को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ. पंसस सपन कुमार महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुकानदार सहदेव महतो द्वारा बासी मीट बेचा जा रहा था. इसकी शिकायत पर पंसस सपन कुमार महतो, मुखिया प्रतिनिधि अशोक महतो, पूर्व मुखिया युधिष्ठिर महतो, दशरथ साहू, सीताराम महतो, जितेन महतो, शंकर बाउरी सहित कई ग्रामीण दुकान पहुंचे. पूछताछ की तो दुकानदार से अभद्र व्यवहार किया. इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झड़प हो गयी. सूचना पर पिंड्राजोरा पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया. इसके बाद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने थाना प्रभारी तथा नापतौल विभाग को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. इधर, मीट दुकानदार ने भी एक दिन पहले का मीट बेचने की बात स्वीकार करते हुए आगे से ऐसा नहीं करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >