स्थायी नौकरी खत्म कर ठेका प्रथा को दिया जा रहा बढ़ावा : रामाश्रय

भाकपा बोकारो नगर लोकल कमेटी व बोकारो इस्पात कामगार यूनियन की संयुक्त बैठक

बोकारो.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो नगर लोकल कमेटी व बोकारो इस्पात कामगार यूनियन-एटक की संयुक्त बैठक रविवार को सेक्टर तीन स्थित यूनियन कार्यालय में राम अगर सिंह की अध्यक्षता में हुई. यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा : केंद्र की मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र व मजदूर विरोधी है. 10 साल के कार्यकाल में मजदूरों की हिफाजत के लिए बने श्रम कानून को खत्म कर दिया. मालिक पक्षीय चार श्रम कानून को मजदूरों के ऊपर थोपा जा रहा है.

2014 व 2019 के चुनावी वादों को भूल गयी है मोदी सरकार :

श्री सिंह ने कहा : स्थायी नौकरी को खत्म कर ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है. हालत तो ऐसी है कि अब सेना में भी ठेका पर अग्निवीर जवान के रूप में बहाल किया जा रहे हैं. समान काम के लिए समान मजदूरी व स्थायी काम में कार्य कर रहे ठेका मजदूरों के लिए ठेका उन्मूलन कानून को भी मोदी सरकार ने खत्म कर ठेका मजदूरों को जिंदगी भर ठेका प्रथा में कार्य करने के लिए छोड़ दिया है. नगर लोकल कमेटी के सचिव सत्येंद्र कुमार ने कहा : मोदी सरकार 2014 व 2019 के चुनाव वादों को भूल गयी है. श्री कुमार ने कहा : महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार सिर्फ जुमलाबाजी होकर रह गयी है. दूसरी तरफ देश के उद्योगपतियों अडानी-अंबानी को कौड़ी के भाव में देश की संपत्ति बेची जा रही है. आम जनता महंगाई से त्रस्त है. इंडिया गठबंधन से धनबाद लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा सिंह के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा. मौके पर अबु नसर, एसपी सिंह, कृष्णा राम, आरआर दास, गौरी कुमार, प्राण सिंह, पप्पू, सहदेव, मोइन आलम, रफातुल्ला, एम बिंदनी, राजीव, धनंजय शर्मा, एसबी सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >