बोकारो. सेक्टर नौ सेंटर मार्केट स्थित आरोग्यम सेंटर में गुरुवार को आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सदर अस्पताल के पूर्व डीएस डॉ अरविंद कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ लोगों में तनाव बढ़ा है और आज कई लोग किसी न किसी तरह के तनाव से गुजर रहे हैं. ऐसे में मानसिक परेशानी को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर बातचीत और सहयोग लेना जरूरी है.
परिवार से अपनी परेशानी साझा करने की अपील
डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि व्यक्ति को अपनी परेशानियों और भावनाओं को परिवार के सदस्यों के साथ साझा करना चाहिए. परिवार के लोगों को भी तनाव से जुड़े लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए और परेशानी समझने का प्रयास करना चाहिए. समय पर बातचीत और सहयोग मिलने से समस्या का समाधान तलाशने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: त्योहारों के बीच SBI कर्मचारियों पर घर खाली करने की आफत, 30 सितंबर तक का समय
ओपीडी मरीजों की हुई विशेष काउंसेलिंग
कार्यक्रम के दौरान ओपीडी में आने वाले मरीजों की विशेष काउंसेलिंग की गयी. मरीजों को तनाव से बचने और मानसिक परेशानी के दौरान मदद लेने के संबंध में जानकारी दी गयी. उन्हें अपनी समस्याओं को अकेले झेलने के बजाय परिवार, चिकित्सक या भरोसेमंद व्यक्ति से बात करने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और मरीज मौजूद थे.
