Bokaro News : बीएसएल प्लांट और टाउनशिप में हो रही मानसून को लेकर तैयारी

Bokaro News : मानसून को लेकर बीएसएल प्रबंधन ने प्लांट के अंदर व बाहर तैयारी शुरू कर दी है.

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में इस बार 26 मई को आने की उम्मीद है. वैसे केरल में आमतौर पर मानसून की शुरुआत एक जून को होती है. इधर, मानसून को लेकर बीएसएल प्रबंधन ने प्लांट के अंदर व बाहर तैयारी शुरू कर दी है. भारी बारिश व तेज हवा से उत्पन्न चुनौतियों से निबटने के लिए तैयारी हो रही है. प्लांट की संरचनात्मक देखभाल व परिचालन निरंतरता सुनिश्चित करने को लेकर सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से तैयारी चल रही है. इधर, नगर सेवा विभाग टाउनशिप में तैयारी में जुटा है. शहर की नालियाें-ड्रेनेज की सफाई और पेड़ों की छंटाई की जा रही है. जैविक उद्यान में भी सफाई की जा रही है, ताकि जल जमाव नहीं हो. बीएसएल प्लांट के अंदर के महत्वपूर्ण स्थानों में क्षतिग्रस्त छत की चादरों की मरम्मत व प्रतिस्थापन का काम चल रहा है. पानी की निकासी के लिए पाइप लाइनों को दुरूस्त किया जा रहा है. पानी के बहाव के लिए स्पष्ट रास्ते बनाये रख कर प्रबंधन का लक्ष्य जलभराव के कारण होने वाले किसी भी परिचालन संबंधी व्यवधान को रोकना है.

अपनी क्षमता में आश्वस्त है सिविल इंजीनियरिंग विभाग

प्रशिक्षण सत्र, सूचनात्मक सामग्री व स्पष्ट संचार चैनल बीएसएल के कार्यबल को प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दौरान सूचित व सतर्क रहने के लिए सशक्त बनाता है. बोकारो स्टील प्लांट का सिविल इंजीनियरिंग विभाग (सीइडी ) प्लांट की सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाये रखते हुए मानसून के मौसम की चुनौतियों से निबटने की अपनी क्षमता में आश्वस्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >