कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू

कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू

कथारा. कथारा स्थित रेलवे कॉलोनी शिव मंदिर में तीन दिवसीय श्री साम्ब सदाशिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. मंदिर प्रांगण से सैकड़ों माताएं-बहनें सिर पर कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ कॉलोनियों का भ्रमण करते हुए दामोदर नदी के चाँपी घाट स्थित पहुंची. नदी व कलश पूजन के बाद कलशों में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा मंदिर वापस पहुंची एवं कलशों को स्थापित किया गया. मौके पर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो की धर्मपत्नी कौशल्या देवी के अलावा आचार्य रघुनंदन झा, बंटी पांडेय, बमबम पांडेय, चंद्रहास मिश्रा आदि उपस्थित थे.

आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष जगदीश भारती, सचिव शमशेर कुमार, भोला चौहान, बाबू मुंडा, मुखिया पूनम देवी, उप मुखिया प्रमोद कुमार, वार्ड सदस्य यमुना देवी, रामनाथ राय, रुद्र कुमार, मनीष भारती, अंशु कुमार, अरुण कुमार, अनिल कुमार सिंह, मनजीत कुमार, रणजीत सिंह, प्यारेलाल, मनीष कुमार, शिव कुमार, सुकेन्द्र चौहान, शकुंतला देवी, रेणु देवी, नैना देवी, सरिता देवी, रूबी देवी, किरण देवी, विनीता कुमारी, इंदू कुमारी, संतरा देवी, कमला भारती आदि लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >