बोकारो में डाकघर बंद होते ही एटीएम से नहीं निकलता है कैश, 24 घंटे सेवा का दावा बना दिखावा

बोकारो प्रधान डाकघर का एटीएम डाकघर बंद होते ही बंद हो जाता है। 24 घंटे सेवा का बोर्ड लगा होने के बावजूद ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बोकारो: शहर के प्रधान डाकघर सेक्टर-02 परिसर में स्थापित एटीएम डाकघर बंद होने के साथ ही बंद कर दी जाती है. इसके कारण शाम के बाद और अवकाश के दिनों में नकदी निकालने पहुंचने वाले ग्राहकों को निराश लौटना पड़ता है. हालांकि एटीएम कक्ष के बाहर 24 घंटे सेवा उपलब्ध होने का बोर्ड लगा है. जानकारी के अनुसार प्रतिदिन औसतन आठ से 10 ग्राहक इस एटीएम का उपयोग करते हैं.

प्रधान डाकघर में एटीएम सेवा की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी. शुरुआती दिनों में इसका संचालन सामान्य रूप से हुआ, लेकिन तकनीकी व अन्य कारणों से यह बीच के कई वर्षों तक बंद रही. बाद में आवश्यक सुधार और व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद नवंबर 2025 से एटीएम का नियमित संचालन फिर से शुरू किया गया.

डाकपाल रामचरण उरांव ने कहा कि फिलहाल एटीएम का संचालन विभागीय व्यवस्था के तहत किया जा रहा है. भविष्य में इसे सीएमएस (कैश मैनेजमेंट सर्विस) को हैंडओवर किया जायेगा. इसके बाद एटीएम 24 घंटे खुली रहेगी और सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >