BOKARO NEWS: बोकारो-धनबाद में मजदूरों की आड़ में हो रही राजनीति : जय मंगल

BOKARO NEWS: सेक्टर दो कला केंद्र में इंटक का मजदूर समागम आयोजित

BOKARO NEWS: सेक्टर दो स्थित कला केंद्र में रविवार को मजदूर नेता कन्हैया पांडेय के नेतृत्व में इंटक का शंखनाद मजदूर समागम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेरमो विधायक जयमंगल सिंह और धनबाद लोकसभा कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी अनुपमा सिंह उपस्थित थे. बेरमो विधायक श्री सिंह ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों से बोकारो- धनबाद में मजदूर की आड़ में सिर्फ राजनीति की गयी. विस्थापितों की लड़ाई में शहीद हुए प्रेम महतो को अभी तक न्याय नहीं मिला. स्व प्रेम महतो के परिजनों को किया वादा एक भी पूरा नहीं किया गया. विस्थापित भाइयों से प्रत्येक महीना सेल में बहाली कराने का आश्वासन भी ठंडे बस्ते में चला गया. कहा कि धर्म और जाति के नाम पर वोट लेने वाले कभी भी समाज का भला नहीं कर सकते है. वहीं अनुपमा सिंह ने कहा मेरा पूरा परिवार मजदूर भाइयों के साथ हमेशा खड़ा रहा है. धनबाद- बोकारो का हर मजदूर मेरे परिवार का सदस्य है. हर सुख-दुख में इंटक परिवार आपके साथ खड़ा है. मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष जवाहर महथा, वरीय कांग्रेस नेता अजीत सिंह चौधरी,जयनारायण टाइगर, विक्रम कुशवाहा, ठाकुर आदर्श सिंह, बालेश्वर सिंह राठौर, कुणाल सिंह,नितेश सिंह, नितेश पांडेय, शुभम सिंह, सैय्यद सद्दाम, शिवनाथ महतो, प्रेम नाथ पांडेय, गोल्डी कुमार, अनुज महतो, रॉकी कुमार, अजय महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >