Bokaro News: सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों को लेकर बोकारो पुलिस सख्त

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है. सेक्टर चार सिटी सेंटर के कई जगहों पर, को-ऑपरेटिव मोड, सेक्टर नौ सेंटर मार्केट, सेक्टर वन मार्केट, सेक्टर 12, सेक्टर पांच पीएनटी मोड के समीप शराब सेवन करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

इसे लेकर शाम ढलते ही बोकारो पुलिस ब्रेथ एनालाइजर लेकर घूम रही है. जांच में दोषी पाये जाने पर भारी भरकम राशि जुर्माना भी लगाया जा रहा है. मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में बोकारो जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लगातार अभियान चल रहा है. इंस्पेक्टर संजय कुमार, इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, इंस्पेक्टर अनिल कच्छप, इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, इंस्पेक्टर चंदन कुमार दूबे ने कहा कि पब्लिक प्लेस पर शराब पीना गलत है, इसे लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >