सभी प्रकार के कागजात से लेकर डिक्की की जांच हो रही है. चालक का हावभाव संदिग्ध होने पर लंबी पूछताछ की जा रही है. कागजात देखने व पूछताछ में संतुष्ट होने के बाद ही वाहन चालक को वाहन के साथ छोडा जा रहा है. वाहन को कई जगहों पर जांच से गुजरना पड रहा है. सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर बोकारो पुलिस सजग है. चौक-चौराहों पर ही नहीं, बल्कि शहर में प्रवेश करनेवाले सभी वाहनों की कडाई से जांच हो रही है. हाल के अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए कडे कदम उठाये गये है. अभियान में आम नागरिकों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि पुलिस का सहयोग करें. इधर, यातायात इंस्पेक्टर नीतिश कुमार ने बताया कि नयामोड, चास आइटीआइ मोड, धर्मशाला मोड सहित सभी स्थायी चेकप्वाइंट पर नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है.
सभी थाना प्रभारी को टास्क दिया गया है
अपराध व अपराधी मुक्त बोकारो बनाने के लिए सभी थाना प्रभारी को टास्क दिया गया है. सभी अपराधिक घटनाओं व अपराधियों पर कडी नजर रखी जा रही है. – हरविंदर सिंह, एसपी, बोकारोडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
