Jharkhand Naxal Encounter: बेरमो के ऊपरघाट में मुठभेड़, 2 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना, 2 पुलिसकर्मी घायल

Police-Naxal Encounter: बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई है. सुरक्षा बलों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है.

Police-Naxal Encounter in Jharkhand|बोकारो थर्मल, संजय मिश्रा : बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के सथ नक्सलियों की बुधवार (22 जनवरी 2025) को मुठभेड़ हो गई. इसमें 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है. मुठभेड़ बेरमो अनुमंडल के ऊपरघाट में हुई है. बेरमो अनुमंडल के नक्सल प्रभावित पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपरघाट के बंशी एवं जरवा के जंगल में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों के साथ बुधवार अहले सुबह मुठभेड़ हो गई. समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ में एक महिला और एक पुरुष नक्सली के मारे जाने की सूचना है. मुठभेड़ में ढेर महिला नक्सली मंगलवार को चंद्रपुरा से पकड़े गए 15 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली रणविजय महतो की पत्नी बतायी जा रही है.

जंगल में 6 नक्सलियों के होने की सूचना पर चला सर्च ऑपरेशन

बोकारो एसपी को सूचना मिली थी कि रणविजय महतो की गिरफ्तारी के बाद 6 नक्सलियों का सशस्त्र दस्ता ऊपरघाट के जरवा एवं बंशी के जंगल में मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों के साथ बोकारो एसपी ने उक्त एरिया की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया.

सुरक्षा बलों को देख नक्सलियों ने की फायरिंग, फिर शुरू हुई मुठभेड़

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को देखकर नक्सलियों ने उनको निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया और देखते ही देखते दोनों ओर जमकर गोलीबारी शुरू हो गई. मुठभेड़ में एक महिला नक्सली सहित 2 नक्सलियों के मारे जाने एवं 2 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है. समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से मुठभेड़ जारी है. पुलिस ने चारों ओर से नक्सलियों को जंगल में घेर रखा है.

इसे भी पढ़ें

नक्सल इलाके की बेटियों की ऊंची उड़ान, एलिजाबेथ, अनीता और सूरजमनी ने किया ये कमाल

पीएमएलए कोर्ट के बाद अब झारखंड सरकार से भी पूजा सिंघल को मिली बड़ी राहत

22 जनवरी 2025 को यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >