Bokaro News : पीएनबी ने तेलो में किया कृषि प्रसार कार्यक्रम

Bokaro News : पीएनबी कृषकों को ऋण व सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : विश्वजीत मोहंती

Bokaro News :पंजाब नेशनल बैंक, तेलो की ओर से शनिवार को पंचायत सचिवालय तेलो में कृषि प्रसार कार्यक्रम- 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया. उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) फिल्मोन बिलुंग, जिला विकास प्रबंधक ने किया. इस अवसर पर पीएनबी, प्रधान कार्यालय, द्वारका, नयी दिल्ली के महाप्रबंधक से विश्वजीत मोहंती व मंडल प्रमुख बोकारो राजेश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे. श्री मोहंती ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक सभी कृषकों को आवश्यक ऋण व अन्य सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. कृषकों की आय को बढ़ाने में हर संभव कोशिश कर रहा है. मंडल प्रमुख श्री श्रीवास्तव ने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का एक अच्छा माध्यम है, जो महिलाओं को रोजगार देते हुए उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना रहा है. कार्यक्रम में लगभग 400 लोग उपस्थित थे. मौके पर कुल 1.48 करोड़ के ऋण की स्वीकृति पत्र वितरित किया गया. बोकारो मंडल अंतर्गत कई शाखाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 10 करोड़ से अधिक के ऋण की स्वीकृत प्रदान की गयी.|

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >