13 बोक 20 - बैठक में शामिल संबंधित विभागीय पदाधिकारी डीसी ने योजना के संबंध में की बैठक संवाददाता, बोकारो समाहरणालय कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को पीएम कुसुम योजना 2026-27 को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की. योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की प्रगति, भौतिक सत्यापन व स्वीकृति की स्थिति की समीक्षा की गयी. योजना के तहत ऑनलाइन प्राप्त 523 आवेदनों का भौतिक सत्यापन बीडीओ की ओर से किया गया. इनमें से 50 आवेदन अस्वीकृत किये गये. 473 आवेदन स्वीकृत किये गये. उपायुक्त ने नोडल पदाधिकारी सह जिला कृषि पदाधिकारी शाहिद को निर्देश दिया कि स्वीकृत आवेदनों को शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेजा जाये. उपायुक्त ने योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने व किसानों से आवेदन कराने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आइएएस अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता सुनील चंद्र, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, डीडीएमओ शक्ति कुमार आदि मौजूद थे.
पीएम कुसुम योजना के 473 आवेदन स्वीकृत

20 | Prabhat Khabar Network
Copied link
बोकारो में पीएम कुसुम योजना के तहत 473 आवेदनों को मंजूरी मिली है। उपायुक्त ने अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने और किसानों के बीच प्रचार करने के निर्देश दिए हैं।