पिंड्राजोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम गीता सिन्हा हुई सेवानिवृत्त, सभी ने दी भावभीनी विदाई

पिंड्राजोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम गीता सिन्हा के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित, सहकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई।

पिंड्राजोरा: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पिंड्राजोरा में सोमवार को सेवानिवृत्त एएनएम गीता सिन्हा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा भावभीनी विदाई दी.

समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया और सभी ने उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की. बताया गया कि गीता सिन्हा ने वर्ष 2019 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पिंड्राजोरा में एएनएम के रूप में योगदान दिया था. अपने लगभग सात वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. मरीजों के प्रति उनका व्यवहार सदैव संवेदनशील और सेवाभाव से परिपूर्ण रहा, जिसके कारण वे सहकर्मियों और क्षेत्र के लोगों के बीच विशेष पहचान रखती थीं.

अपने संबोधन में सेवानिवृत्त एएनएम गीता सिंह ने कहा कि पिंड्राजोरा स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हमेशा परिवार के सदस्य की तरह स्नेह और सम्मान दिया . उन्होंने कहा कि यहां बिताए गए पल और सभी का अपनापन उनके लिए जीवनभर अविस्मरणीय रहेंगे .

उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा एक परिवार की तरह मिल-जुलकर कार्य किया, जिसकी मधुर यादें सदैव उनके साथ रहेंगी .मौके पर डॉ. अविनाश कुमार झा, फार्मासिस्ट राजीव रंजन , भूषण कुमार , एएनएम रीता कुमारी, विनीता कुमारी, रीना कुमारी , साधु चरण महतो, किशोर कुमार, जितेंद्र कुमार, गौतम कुमार, विकास कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे .


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >