27 लाख रुपये में हुई फुसरो बस पड़ाव की नीलामी

27 लाख रुपये में हुई फुसरो बस पड़ाव की नीलामी

फुसरो. नगर परिषद फुसरो की ओर से फुसरो बस पड़ाव की नीलामी शुक्रवार को 27 लाख रुपये में की गयी. नीलामी में संत कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, राहुल कुमार, उत्तम कुमार सिंह ने भाग लिया. 20 लाख 98,850 रुपये से बोली शुरू हुई. 15वें राउंड की बोली में राजेश मिश्रा ने 27 लाख की अंतिम बोली लगा कर नीलामी अपने पक्ष में कर ली. नीलामी में फुसरो-चंद्रपुरा स्टैंड, नया रोड टेकर स्टैंड, फुसरो मेन रोड बाजार स्टैंड, इश्री-नावाडीह स्टैंड शामिल हैं. नप के कार्यपालक पदाधिकारी गोपेश कुंभकार ने कहा कि नगर परिषद के विकास के लिए आंतरिक स्रोत में बढ़ोतरी करना जरूरी है. इसके लिए नगर परिषद प्रयासरत है. फुसरो बस पड़ाव की नीलामी नौ माह के लिए की गयी है. पिछले बार की नीलामी से इस बार सात लाख रुपये बढ़ोतरी की गयी है. मौके पर नगर मिशन प्रबंधक सुजीत कुमार त्रिवेदी, पंकज कुमार अग्रहरी, सुजीत कुमार, राजीव रंजन कुमार, दिव्यांश मिश्रा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >