Bokaro News: निगम क्षेत्र में रहने के बावजूद लोगों को पेयजल के लिए करना पड़ता है संघर्ष, चारों तरफ है नाली जाम

Bokaro News: चास नगर निगम के वार्ड तीस स्थित बांधगोड़ा साइड में रविवार को प्रभात खबर आपके द्वार का आयोजन किया गया. स्थानीय लोगों ने प्रभात खबर के साथ वार्ड क्षेत्र के पेयजल समस्या ,जाम नाली , कचरा उठाव ,सफाई सहित विभिन्न समस्याएं साझा कीं.

लोगो ने कहा कि चास नगर निगम हमलोगों के समस्या का समाधान करने में अभी तक विफल रही है. जनसमस्या को लेकर दिये गये आवेदन पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है.स्थानीय निवासी सह शिक्षक लालदेव गोप, गोविंद गोप, अजीत गोप, ज्ञानी गोप, गौर गोप, कीर्ति गोप, परमानंद गोप, महादेव कुमार, चंडीचरण गोप सहित अन्य ने कहा कि निगम के वार्ड 30 स्थित बांधगोड़ा साइड के चार कोनिया तालाब से जोड़ा मंदिर तक नाली और सड़क की स्थिति बहुत खराब हो गई है.चारों तरफ का नाली जाम है .नाली का पानी सड़क पर बह रहा है जिसके कारण लोगों को आवागमन करने में बहुत परेशान होती है.

निगम की जलापूर्ति योजना का पानी अभी तक नसीब नहीं हुआ

संवाद के दौरान लोगों ने कहा कि बांधगोड़ा साइड में चास नगर निगम द्वारा जलापूर्ति योजना के पाइपलाइन का अभी तक विस्तार नहीं किया गया है.जिसके कारण हमलोगों को अभी तक निगम का पानी नसीब नहीं हुआ है. चास के लगभग सभी क्षेत्र में जलापूर्ति का पानी पहुंच चुका है और यहां पाइप भी नहीं बिछाया गया. सड़क भी जगह जगह टूटी है. लोगों ने कहा कि नियमित रूप से कचरा का उठाव नहीं किया जाता है. डस्टबिन भी नहीं लगाया गया है. ज्यादातर स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोगों रात्रि में आवागमन करने में परेशानी होती है.

पिछले तीन चार साल से खराब है, सोलर पंप और चापाकल

स्थानीय हेमा देवी, चंदना देवी, संजोती देवी, झूमा बनर्जी, उज्जवल गोप सहित अन्य ने कहा कि बांधगोड़ा साइड के जोड़ा मंदिर के पास लगे सोलर पंप और चापाकल कई वर्षों से खराब पड़ा है. पेयजल के लिए लोगो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >