Bokaro News : पानी के लिए फुसरो में लोग सड़क पर उतरे

Bokaro News : करगली वाटर प्लांट से रामनगर कॉलोनी में एक माह से ठप है जलापूर्ति

सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग

Bokaro News : करगली वाटर प्लांट से रामनगर कॉलोनी में एक माह से ठप है जलापूर्ति

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के वार्ड संख्या एक स्थित रामनगर कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति ठप होने से नाराज कॉलोनीवासियों ने गुरुवार को फुसरो-कथारा हीरक रोड को लगभग तीन घंटा हीरक रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. स्थानीय लोगों का कहना था कि विगत एक माह से नगर परिषद की जलापूर्ति से पानी नहीं मिल रहा है. करगली फिल्टर से आने वाला पानी भी पूरी तरह से बंद है. जिससे घरों में पीने से लेकर नहाने-धोने के लिए पानी की भारी किल्लत हो गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि करगली फिल्टर से रामनगर समेत आसपास की कॉलोनियों में पाइपलाइन के जरीये पानी की सप्लाई होती है. बीते कुछ माह से प्रेशर कम होने और फिर पूरी तरह सप्लाई रुकने से लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है. गर्मी और त्योहारी सीजन में पानी की खपत बढ़ने से हालात और बिगड़ जाते हैं.

पूर्व नप अध्यक्ष ने लोगों को समझा कर हटवाया जाम

रोड जाम की सूचना पर फुसरो नप के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. साथ ही नप के अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया. इसके पश्चात तत्काल दो पानी के टैंकर लोगों के लिए भेजवाया गया. 17 अप्रैल को नप अधिकारी तथा लोगों की मौजूदगी में पानी की मुख्य समस्या की जांच की जायेगी. पानी की समस्या का सामाधान किया जायेगा. स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर से उग्र आंदोलन किया जायेगा. मौके पर अनीता देवी, अहिल्या देवी, पूनम देवी, रिंकी देवी, रीता देवी, बिंदु देवी, प्रमिला देवी, मालती देवी, रेणु सिंह, नीतू सिंह, विकास कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अजीत कुमार तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे.

क्या है मांगें :

मांगों में तत्काल जलापूर्ति बहाल हो, फिल्टर से प्रेशर के साथ नियमित पानी दिया जाय, जब तक पाइपलाइन ठीक नहीं होती हर गली में दिन में दो बार टैंकर भेजा जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >