Bokaro News : भोगता पर्व में हैरतअंगेज करतब देख लोग अचंभित

Bokaro News : चास प्रखंड के पुंडरू में भोगता पर्व मनाया गया और आलकाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

चास प्रखंड के पुंडरू गांव में हर वर्ष की तरह मंगलवार को भोगता पर्व (चड़क पूजा) मनाया गया और आलकाप कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव भक्तों ने अद्भुत और रोमांचकारी करतब दिखाये. श्रद्धालुओं ने पीठ, जीभ और पेट में लोहे की कील चुभोकर 40-45 फीट ऊंचे खंभे से झूलते हुए प्रदर्शन किया. आलकाप कार्यक्रम में कलाकारों ने भी अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया. भीष्म पितामह की शैय्या, ईसा मसीह की सूली, धारदार हथियारों का प्रदर्शन, फांसी जैसे दृश्य प्रस्तुत कर कलाकारों ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया. यह परंपरा गांव में वर्षों से चली आ रही है.

पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

पुंडरू सोलह आना दिगर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए झारखंड सहित पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. आयोजन समिति के अनुसार आगामी दिनों में छऊ नृत्य, बांग्ला नाटक, वासी काप, भजन संध्या एवं बादल पाल नाइट कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा .

इधर, बारपोखर, कुरा, पिंड्राजोरा गांव में भी भोगता पर्व मनाया गया और आलकाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुलू महतो, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय, अर्जुन रजवार, सांसद प्रतिनिधि अरविंद दुबे सहित कई गणमान्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >