Bokaro News : भौतिक सत्यापन में पेलाराम सेन की जगह पेलाराम दे को किया मृत घोषित

Bokaro News : चंदनकियारी प्रखंड की चंदनकियारी पूर्वी पंचायत का मामला

Bokaro News : चंदनकियारी प्रखंड के चंदनकियारी पूर्वी पंचायत के निवासी 70 वर्षीय पेलाराम दे खुद को जिंदा साबित करने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं. भौतिक सत्यापन में उन्हें मृत घोषित कर वृद्धा पेंशन की लाभुक सूची से नाम हटा दिया गया है. विगत चार महीने से पेंशन नहीं मिलने से पेलाराम दे परेशान हैं. वह बुधवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे, तो पता चला कि उन्हें कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है. इस पर पेलाराम दे ने जांच की मांग की. कर्मियों ने जांच की, तो पता चला कि कागज पर पेलाराम सेन को मृत घोषित करना था, लेकिन उनके साथ-साथ पेलाराम दे को भी मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद पेलाराम दे ने सरकारी दस्तावेजों में अपने को जीवित करने के लिए आवेदन दिया. आवेदन के आधार पर प्रखंड प्रशासन ने सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पीड़ित पेलाराम दे ने बताया कि प्रखंड प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतान पड़ रहा है. अब सरकारी दस्तावेजों में जीवित होने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. पिछले चार महीने से कोई आय नहीं है. पेंशन पर ही जीवन निर्भर है. घर चलाना मुश्किल हो गया है. दाने-दाने को मोहताज हो गये हैं.

बोले बीडीओ :

चंदनकियारी के बीडीओ अजय वर्मा ने कहा कि भौतिक सत्यापन में मानवीय चूक हुई है, जिसे सुधार के लिए जिला सामाजिक सुरक्षा में कोषांग में भेजा गया है. सुधार कर जल्द ही लाभुक की पेंशन बहाल कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >