शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो मेडिका शिफ्ट, बेहतर स्वास्थ्य के लिए पारा शिक्षक गांधी जयंती पर करेंगे हवन

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को आज मेडिका में शिफ्ट किया गया है. वे पहले रिम्स के आईसीयू में भर्ती थे. कोरोना संक्रमित होने के साथ ही उनकी तबीयत अचानक पिछले दिनों खराब हो गयी थी. इसके बाद उन्हें बोकारो से रांची लाया गया और रिम्स में भर्ती कराया गया था. पारा शिक्षक इनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) को राज्यभर में प्रखंड व जिला स्तर पर हवन करेंगे.

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पिछले दिनों बोकारो में थे. इस दौरान वे कोरोना संक्रमित पाये गये थे. अचान उनकी तबीयत खराब हो गयी थी. आनन-फानन में उन्हें रिम्स लाया गया था. फिलहाल रांची के मेडिका में उनका इलाज चल रहा है. एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने इनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर गांधी जयंती के मौके पर हवन करने का निर्णय लिया है.

गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को जिला और प्रखंडों में हवन का कार्यक्रम होगा. कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसकी गाइडलाइन का पालन करते हुए हवन किया जायेगा. इस दौरान सीमित संख्या में ही पारा शिक्षक उपस्थित रहेंगे.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : ट्रेनें चलेंगी ऑटोमेटिक, भारतीय रेलवे में जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की राज्य इकाई ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जल्द से जल्द स्वस्थ हों, ताकि राज्य की शिक्षा व्यवस्था नयी ऊंचाई पर पहुंच सके. बैठक के दौरान विनोद बिहारी महतो, संजय कुमार दुबे, रिषिकेश पाठक, प्रमोद कुमार उर्फ सिन्टू सिंह, नरोत्तम सिंह मुंडा, मोहन मंडल, दशरथ ठाकुर मौजूद थे.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : झारखंड, बिहार व बंगाल के यात्रियों के लिए आज से खुलनी थीं दो ट्रेनें, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >